{"_id":"5e10d86a8ebc3e880072a3bd","slug":"crime-murder-etah-etah-news-agr4232402161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक विवाहिता का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। ससुराल वाले फरार हैं। विवाहिता के मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना अलीगंज के गांव ढिबैया निवासी आलोक पुत्र मुन्ना लाल की शादी 10 माह पहले आरती पुत्री जवाहर लाल निवासी छिछौनापुर पट्टी थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। आरती के पिता के मुताबिक शादी के बाद आलोक व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग करने लगे। आरती का उत्पीड़न करने लगे तो उसने मायके जाकर इस बारे में बताया।
जवाहर लाल कुछ रिश्तेदारों को लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। फिर भी आरती का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। शुक्रवार की रात आरती का शव आंगन में पड़ा मिला और ससुरालीजन फरार हो गए। गांव में जवाहर लाल के अन्य रिश्तेदार हैं, उन्होंने फोन पर इसकी खबर उन्हें दी। जवाहर लाल ने बताया कि उसके पास पांच बेटियां हैं, बेटा कोई नहीं है।
विज्ञापन
आलोक चाहता था कि आरती मेरे हिस्से की जमीन बिक्री करवाकर कार खरीदवा दे। इसका कई बार आरती ने मायके वालों से जिक्र किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। पिता जवाहर लाल ने तहरीर देकर पति आलोक, ससुर मुन्ना लाल पुत्र साहब सिंह, सास गंगारानी, देवर आदेश और आमोद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।