फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

जमीन के विवाद में महिला को मारी गोली

Sat, 10 Oct 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime
अलीगंज के सीएचसी पर जमीन के कब्जे को लेकर लगी गोली में घायल महिला को देखते चिकित्सक - फोटो : ETAH
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव करनपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे खेत पर काम कर रही सुमन देवी (32) पत्नी नन्ने सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल महिला की देवरानी अखिलेश देवी पत्नी कमलेश ने बताया है कि शनिवार की दोपहर जेठानी सुमन खेत पर काम करने गईं थीं तभी गांव के ही अनिकेत पुत्र जबर सिंह, भूरे पुत्र सोवरन व धर्मवीर ने घेरकर गोली मार दी। गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो घायल पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती कराया और चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अखिलेश का कहना है कि आरोपियों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है इसी को लेकर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चला आ रहा है। शनिवार को दोनों के बीच में झगड़ा हुआ है गोली चलने और लगने जैसी कोई बात नहीं है। डॉक्टरी मुआयना के लिए भेजा गया है और गोली लगने की पुष्टि होती है तो मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed