फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

सिपाही से मांगी रंगदारी, विरोध पर पीटा

Fri, 18 Sep 2020 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला चोंचा बनगांव में एक सिपाही किराए पर कमरा लेकर रहता है। सिपाही से एक युवक ने रंगदारी मांगी और देने से इनकार करने पर आरोपी ने सिपाही को पीट दिया। पीड़ित की ओर से रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही हुकम सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गांव कैमावली थाना इगलास जिला अलीगढ़ ने बताया है कि वह किराए पर कमरा लेकर चोंचा बनगांव में रहता है। मोहल्ले में ही रहने वाला सुमित पुत्र हरीलाल कई दिनों से रंगदारी मांगता चला आ रहा है। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान लेवा हमला कर दिया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने सिपाही को छुड़ाया। सिपाही का कहना है कि बृहस्पतिवार को डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed