{"_id":"5f63af958ebc3e982614319f","slug":"crime-etah-news-agr459745295","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के पुत्र के खाते से रकम निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के पुत्र के खाते से रकम निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एसडीएम जलेसर के पुत्र का एटीएम कार्ड चोरी कर साइबर ठगों ने उसके खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। इसका मुकदमा एसडीएम ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया है। कोतवाली नगर में दर्र्ज कराई रिपोर्ट में एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र आशुतोष वर्मा के एटीएम कार्ड को शातिरों ने चोरी कर लिया।
इसके बाद उससे जिला मुख्यालय स्थित पीएनबी की शाखा के एटीएम सेंटर से तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मामले की खुद जांच कर रहे हैं।
पिछले दिनों कोतवाली देहात के गांव वाहनपुर निवासी फूलसिंह को भी साइबर ठगों ने कॉल करके बैंक संबंधी जानकारी लेकर उसे खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए थे। एटा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रविंद्र कुमार के खाते से भी शातिरों ने 70 हजार रुपए निकाल लिए थे।