{"_id":"5e9300ab8ebc3e769e488530","slug":"crime-etah-news-agr437607448","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने काट डाला यूकेलिप्टस का बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने काट डाला यूकेलिप्टस का बाग
विज्ञापन
कासगंज के क्यामपुर बहेड़िया के समीप विद्युतकर्मियों द्वारा काटा गया यूकेलिप्टस का बाग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्यामपुर के समीप किसान के खेत में खड़े यूकेलिप्टस के बाग को विद्युत विभाग ने बिना सहमति के ही काट डाला। जानकारी होने पर किसान ने विभाग के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लक्ष्मण सिंह की कृषि योग्य भूमि गांव क्यामपुर के समीप निर्माणाधीन पुलिस लाइन में है। यहां उनका यूकेलिप्टस का बाग है। रविवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन में चौकीदार और लटूरी सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि उनके बाग में बिजली विभाग ने पेड़ काट डाले हैं।
मौके पर पहुंचकर तो देखा तो बिजली विभाग ने बिना सहमति के 97 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए। बिजली विभाग की मनमानी से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
- तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश दुबे, कोतवाली प्रभारी।
- इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई किसान शिकायत करता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल बिजली विभाग नए कामों पर रोक लगा चुका है। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंत, विद्युत।