फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

तापीय परियोजना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Fri, 27 Sep 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले मौत और हत्या की अनसुलझी कहानी में पुलिस उलझ गई है। वहीं परियोजना के अधिकारी पहले युवक की मौत बुखार से होना ठहराते रहे। जब पोस्टमार्टम के बाद सिर में चोट लगने से मौत का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में कार्यरत परमजीत (29) पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव सरली थाना बेरुवाल जिला तरनताल (पंजाब) कार्य करता था। गुरुवार रात परियोजना के अंदर कर्मचारी की सिर में चोट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परियोजना के अधिकारियों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई और कहा गया कि युवक कई दिनों से परेशान था और अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में देर शाम तक चले युवक के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। युवक शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलते ही युवक की मौत की पड़ताल पुलिस शुरू कर देगी।
विज्ञापन


परियोजना के अधिकारी बताते रहे आया था बुखार
युवक परमजीत के शव का पोस्टमार्टम कराए आए जवाहर विद्युत तापीय परियोजना के अधिकारी बुखार आने से मौत होने की बात कहते रहे। तमाम छानबीन के बाद भी परियोजना के अधिकार छिपाने में लगे रहे। सिर में चोट लगने की बात छिपाने से ही हत्या की आशंका बढ़ गई है। अगर सामान्य चोट लगती तो अधिकारी बताने से कतराते नहीं। बुखार ओने से मौत होने की कहानी ने ही तापीय परियोजना के अधिकारियों को फंसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर तापीय परियोजना के कर्मचारी की मौत बताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। इससे हत्या होने की आशंका बनी हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एएसपी
एचटी लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत
ंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम खरपरा में भवन निर्माण के दौरान राज मिस्त्री की एचटी लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे का शिकार बेंचे लाल (52) पुत्र नत्थू निवासी ग्राम खरपरा हुआ। गांव में महिपाल सिंह पुत्र किशनपाल सिंह के यहां भवन निर्माण का काम चल रहा है। बेंचे लाल मजदूरों के साथ काम में लगा था। भवन के ऊपर एचटी लाइन का तार है। भवन निर्माण करते हुए अचानक वह एचटी लाइन के तार की चपेट में आया गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ गवेंद्र पाल सिंह भी जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रविदास ने तहरीर पुलिस को दी है। परिजनों का आरोप था कि बार बार कहने के बाद भी विद्युत विभाग ने मकान के ऊपर से एचटी लाइन को नहीं हटाया। अगर समय रहते लाइन हटा दी गयी होती तो यह हादसा नहीं होता।
बिजली का पोल टूटा कर्मचारी की मौत
एटा। बिजली के पोल पर तार खींच रहा कर्मचारी पोल टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की तहरीर देकर कंपनी के प्रबंधक और सुपरवाइजर पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नूंहखेड़ा में आरसीएल कंपनी बिजली के पोल लगाने और तार खींचने का काम कर रही है। कंपनी की ओर से ठेकेदार के अधीन कृष्णपाल पुत्र प्रेमसिंह निवासी नगला भूपाल थाना पिलुआ काम कर रहा था। शुक्रवार को कृष्णपाल पोल पर चढ़कर तार खींच रहा था, तभी पोल दो जगह से टूट गया और वह नीचे आ गिरा। स्थानीय लोग उसे सीएचसी जलेसर ले गए। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कृष्णपाल की मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। पेरिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान मौके पर मौजूद सुपरवाइजर फरार हो गया। आरसीएल कंपनी के प्रबंधक अमर सिंह की ओर से सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए। इसकी वजह से कृष्णपाल मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed