फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Creepy: soil cracking from road sides

खौफनाक: सड़क किनारों से दरक रही मिट्टी

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Creepy: soil cracking from road sides
गंजडुंडवारा रोड पर स्थित ओनघाट के पास नहर किनारे पूरी तरह गुम हुई रैलिंग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बारिश के चलते सड़क किनारों से मिट्टी दरक रही है। जिसके चलते किनारे खतरनाक होते जा रहे हैं। इन पर उतरने वाले वाहनों के पलटने का खतरा बढ़ गया है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शहर में जीटी रोड स्थित रेलवे पुल पर कई जगह मिट्टी का कटान हो चुका है। वहीं आगरा रोड पर कई जगह मिट्टी कटने से सड़क की पटरी तक गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा गंजडुंडवारा मार्ग, सहावर मार्ग और सकीट मार्ग पर भी कई जगह सड़क किनारों से मिट्टी दरक गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर शहर में बने रेलवे पुल पर हालात खतरनाक हैं। जरा सा भी ध्यान चूकने पर बड़ा हादसा हो सकता है। इस सकरे पुल पर दोनों ही ओर कई जगह मिट्टी दरक गई है। काफी गहरी खाई सड़क से बिल्कुल सट गई है।
विज्ञापन

आगरा-बरेली राजमार्ग पर हर समय वाहनों का दबाव बना रहता है। शहर में जहां अतिक्रमण के चलते कई जगह किनारे कट गए हैं, तो शहर से बाहर गांव किनारे बने गड्ढों में पानी भरने से मिट्टी का कटान हो रहा है। ओवरटेकिंग के दौरान हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुल की रैलिंग भी टूटी
शहर में रेलवे पुल पर जहां कई जगह मिट्टी का कटान हो चुका है। वहीं हादसों को रोकने के लिए इसके किनारे बनाई गई पक्की रैलिंग कई जगह से टूट चुकी है। कुछ हिस्सों में रैलिंग का नामोनिशान तक नहीं बचा है।

ओनघाट के पास नहर पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त
एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव ओनघाट के पास नहर पुल की पक्की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त है। काफी बड़े हिस्से से पूरी तरह लापता हो गई है। इस समय भारी बारिश के बीच नहर में पानी ऊफान पर है। यदि कोई वाहन किनारे से गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed