फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crackdown on cyber criminals, seven arrested

साइबर अपराधियों पर शिकंजा, सात गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
crackdown on cyber criminals, seven arrested
साइबर गिरोह के अपराधियों को अस्प्ताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाती पुलिस ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पुलिस ने साइबर अपराधियों का एक गिरोह पकड़ा है। जिसके सात सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग जाली आधार कार्ड से मोबाइल सिम कार्ड निकलवाकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। कोतवाली नगर पुलिस व अभिसूचना (इंटेलीजेंस) इकाई की टीम ने इस गिरोह का भांडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि कोतवाली नगर में रविवार को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कोतवाली नगर के भगीपुर निवासी विपिन धोखाधड़ी कर जाली आधार कार्ड बनाकर अवैध रूप से सिम कार्ड बेचे जा रहे हैं। इसी को लेकर कोतवाली नगर की पुलिस सहित अभिसूचना इकाई को सक्रिय किया गया। पुलिस ने विपिन को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वीआई कंपनी के सिम को बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन

गांव-गांव कैंप लगाकर सिम बेचता है। इस दौरान सिम खरीदने वाले का दो तीन बार फोटो खींच लेता है। वहीं आधार कार्ड पर फोटो बदलकर सिम सक्रिय कर लेता है। उसने बताया कि वह राजस्थान के लोगों को सिम बेचने का कार्य करता है। वह लोग ओएलएक्स, फेसबुक व धनी वन एप में इसका प्रयोग कर लोगों से ठगी करते हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जनपद के थाना जुरैहरा निवासी अजरुद्दीन, उगनान और खालिद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर पथरउआ निवासी केंद्र सिंह सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed