फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Court will examine the investigation in Abhishek's suicide case today

अभिषेक आत्महत्या मामले मे आज विवेचना परखेगी अदालत

Tue, 12 Oct 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Court will examine the investigation in Abhishek's suicide case today
एटा। शहर के बापू नगर निवासी किशोर अभिषेक की आत्महत्या मामले में बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अब तक की विवेचना को परखा जाएगा। मृतक के पिता की अर्जी पर कोर्ट ने विवेचना की मॉनीटरिंग शुरू की है। इससे ठीक दो दिन पहले चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अभिषेक ने अपने घर में 21 सितंबर को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की थी। उसके पिता रवेंद्र सिंह ने चार पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पुत्र को झूठे मुकदमे में जेल भेजने के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में परिजनों को विवेचना की निष्पक्षता पर भी संदेह हुआ। इसे लेकर रवेंद्र सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर विवेचना की मॉनीटरिंग की मांग की। उनके अधिवक्ता प्रशांत पुंढीर ने बताया कि 8 अक्तूबर को अदालत ने प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए 13 अक्तूबर को विवेचक को केस डायरी सहित तलब किया है। अब तक की गई विवेचना की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed