फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cottage fire, three animals died

झोपड़ी में लगी आग, तीन पशु मरे

Fri, 18 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 18 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
 Cottage fire, three animals died
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला कटीला में गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन भैंसें झुलस कर मर गई।
विज्ञापन

रात्रि में गांव निवासी शिशुपाल पुत्र हुकुम सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। जब आग की लपटें तेज उठने लगीं तो लोग जाग गए और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी और रेत डालकर आग को बुझाया। झोपड़ी में बंधी तीन भैंस झुलस गई और उनकी मौत हो गई। झोपड़ी में रखी चारपाई, बिस्तर आदि भी जल गए। उनका हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। जानकारी होने पर तहसीलदार अशोक सिंह ने राजस्व निरीक्षक सत्यवीर और लेखपाल को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट कार्यालय में सौंपने के निर्देश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed