फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona vexination second drive done

वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह, बूथों पर लगी लाइन

Thu, 28 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona vexination second drive done
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कोरोना वैक्सिन लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों की लाइन लगी रही। सूची में नाम न होने के बावजूद कई स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 1967 स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा तैयार किया था। जिला अस्पताल में डीएम सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में हाथरस के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार व आईएमए सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता को वैक्सीन लगाई गई। वहीं महिला अस्पताल में प्राईवेट नर्सिंग होम के कर्मचारी लक्ष्मी को पहली वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा टीकाकरण कराने आए स्वास्थ्यकर्मियों का सत्यापन किया गया।
आईएमए के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए हमें भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व है। वैक्सीन किसी भी प्रकार से नुकसानदेह नहीं है। इस दौरान डीएम ने मिरहची बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार व कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग सहायिका को नहीं पता कौन सी वैक्सीन
जिला अस्पताल में बने बूथ पर रेवाड़ी मोहल्ला की 60 वर्षीय सहायिका वैक्सीनेशन कराने पहुंची। यहां सूची में नाम नहीं था। वह पुलिस के जवान से बोली मैडम ने कहा है वैक्सीनेशन करा कर आओ। जब उनसे पूछा गया किस रोग की वैक्सीन लगनी है, तो वह बता नहीं पाईं।
अलीगंज में रही सर्वर की समस्या
अलीगंज में टीकाकरण के दौरान कोविन एप पर स्वास्थ्यकर्मियों का सत्यापन नहीं हो सका। इस पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी तो उन्होंने बिना सत्यापन के ही वैक्सीनेशन करने की बात कही।
आशा का हुआ बीपीहाई
अवागढ़ में वैक्सीन लगवाने के बाद ग्राम अब्दुल हाईपुर की आशा बहू का बीपी हाई हो गया। मामले की सूचना एमओआईसी डॉ. एसपी राठौर को दी गई। उन्होंने आशा का इलाज किया।

तैनात रही डब्ल्यूएचओ व यूनीसेफ की टीम
जिले में 19 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान अलीगंज के दोनों बूथों पर डब्ल्यूएचओ की टीम तैनात रही। सकीट बूथ पर यूनीसेफ की टीम मौजूद रही। इस दौरान अधिकारियों की गाड़ियां बूथों पर दौड़ती रहीं।

निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनिल कुमार व सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ।संवाद

निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनिल कुमार व सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ।संवाद- फोटो : ETAH

वैक्सिन लगने के बाद आराम करते कर्मी ।संवाद

वैक्सिन लगने के बाद आराम करते कर्मी ।संवाद- फोटो : ETAH

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed