फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

होम आइसोलेट बाहर घूमते पाए तो होगी कार्रवाई

Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होम आइसोलेट मरीज शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वह सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगा। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को ऐसे मरीजों की सूची सौंपते हुए घर-घर जाकर होम आइसोलेट की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1300 से ऊपर पहुंच गया है। जहां जिले के कोविड अस्पताल में 49, जिले से बाहर 75 व होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 200 के करीब है। होम आइसोलेट किए गए मरीज शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को एक संक्रमित डाकघर में ड्यूटी करने के बाद जिला अस्पताल रिपोर्ट लेने जा पहुंचा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग को दी गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आर एन गुप्ता को होम आइसोलेट मरीजों की सूची थमा दी। वह मौके पर देखेंगे कि मरीज अलग कमरे में हैं या बाहर खुले में घूम रहा है। वहीं मरीजों के घर का निरीक्षण कर उसके दरवाजे पर चस्पा किए गए स्वास्थ्य विभाग के फार्म को चेक करेंगे। पता करेंगे कि मरीज को कोई दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराने के दिए निर्देश
सीएमओ ने होम आइसोलेट मरीजों को होम आइसोलेशन एप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 200 के लगभग होम आइसोलेट मरीज हैं। जबकि 157 मरीजों द्वारा एप डाउनलोड किया गया है।

---------------
होम आइसोलेट किए गए मरीजों की सूची मिली है। जहां घर- घर जाकर निरीक्षण करने की बात कही गई है। वहीं होम आइसोलेशन एप भी डाउनलोड कराने के निर्देश मिले हैं। -डॉ. आरएन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed