{"_id":"5f4933328ebc3e3d04403c69","slug":"corona-etah-news-agr456793553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शहर से देहात तक 23 और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शहर से देहात तक 23 और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में शुक्रवार को 23 और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 843 पर पहुंच गई। वहीं स्वस्थ मरीजों की संख्या 581 हो गई है।
जलेसर तहसील के गांव सकरौली में शुक्रवार को एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं निधौलीकलां के गांव नगला बलजीत में एक किशोर और एक वृद्ध संक्रमित मिला। शहर के मोहल्ला दिनेश नगर में एक महिला, पुरुष, रोजवैली स्कूल में एक वृद्धा, मोहल्लो रेवाड़ी में एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला।
वहीं जज कॉलोनी निवासी युवक, कासगंज जनपद के गांव बहोलिया निवासी युवक और जिरसमी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य डॉ रविंद्र चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को गांव लखमीपुर में 132 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान डॉ. पंकज, डॉ. कुलदीप, राहुल, सुमित सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले मेें शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को स्वास्थ्य टीम उनसे संपर्क कर रही है। शासन की गाइडलाइन का पालन करने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी अन्यथा की स्थिति में मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
डॉ. अरिवंद गर्ग, सीएमओ