{"_id":"5f4933308ebc3e3cf67f73ed","slug":"corona-etah-news-agr4567930126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मरीज को नहीं दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मरीज को नहीं दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में होम आइसोलेट मरीज शासन द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उच्चाधिकारियों ने रणनीति बनाई है। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले मरीजों को चिह्नित कर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन कर मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत मरीज के घर में दो शौचालय और पल्स जांचने के लिए ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर होना अति आवश्यक है।
हालांकि जिले में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में अब नियमों का पालन नहीं करने पर होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा एप बनाया गया है। इस एप पर मरीज पूरी जानकारी अपलोड कर सकेगा। इसके बाद सीएमओ मरीज को होम आइसोलेशन की अनुमति देंगे। बता दें कि जिले में 200 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन की सुविधा ले रहे हैं।