{"_id":"5f32da058ebc3e3cfa6194c7","slug":"corona-etah-news-agr454511766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सहित 17 कोरोना पॉजिटिव आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सहित 17 कोरोना पॉजिटिव आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी पूर्व विधायक सहित मंगलवार को 17 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शहर में बड़ी संख्या में केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 567 हो गई है।
शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी एक होटल के मालिक सहित उनकी पत्नी व पुत्र कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार की शाम तक होटल मालिक के सभी परिजनों की जांच की गई। जहां पूर्व विधायक सहित उनके घर के आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। वहीं मंगलवार को जिले में पूर्व विधायक के घर की एक महिला भी कोरोना से ग्रसित निकलीं हैं।
वहीं शहर के मोहल्ला अशोक नगर में स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच की गई। जहां एक युवती व दो महिलाओं सहित दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा शृंगार नगर में एक वृद्ध व कांशीराम कॉलोनी में दो युवक सहित एक युवती कोरोना से ग्रसित निकली। इसके अलावा सदर तहसील कवे गांव रामपुर घनश्यामपुर व जिन्हैंरा में एक- एक महिला वायरस से ग्रसित निकली।
विज्ञापन
वहीं सकीट ब्लाक में जवाहर तापीय परियोजना में 62 लोगों की जांच की गई। जहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अलीगंज में 118 की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके साथ ही रैपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य डॉ रविंद्र चौहान व डॉ. सनी चौधरी के नेतृत्व में महाराजपुर व पोस्ट ऑफिस में 175 लोगों की जांच की गई। इसमें एक को कोरोना पॉजिटिव निकला।
जांच के दौरान लैब टैक्नीशियन रोहित कुमार, फार्मासिस्ट सुबोध, स्टाफ नर्स अभि व चालक शिवम मौजूद रहे। वहीं. देर शाम आगरा से आई रिपोर्ट में दो अलीगंज, एक शहर के मोहल्ला ठंडी सड़क व एक जागपुरा निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जागपुरा निवासी मरीज का इलाज नोयडा में चल रहा है। उधर, शहर के मोहल्ला यादव नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीजन किट से जांच की गई।
वह भी वायरस से ग्रसित निकली। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में मंगलवार को जो भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनसे स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा जानकारी की जा रही है। कोविड अस्पताल में भर्ती होंगे या होम आइसोलेट रहेंगे। उनकी सुविधा के अनुसार उन्हें रखा जाएगा।
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज. 567
स्वस्थ मरीज. 331
जिले में मौत. 10
सक्रिय केस. 226