फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

कोरोना वायरस के मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Mon, 27 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही अधिकारी समय से पहले सैंपल जांच को भेजने की बात कह रहे हैं। अवागढ़ ब्लॉक के गांव गणेशपुर के दो व निधौली कला क्षेत्र के गांव ओरनी की एक महिला बीते दिनों कोरना पॉजिटिव आई थी, जहां तीनों को बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

22 अप्रैल को उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। सोमवार को अलीगढ़ से आई में रिपोर्ट में तीनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया की तीनों ही मरीजों में वायरस की पुष्टि 19 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार 12 दिन बाद उनका दूसरा सैंपल जांच को जाना था। लेकिन कोविड-19 अस्पताल के चिकित्सकों ने 3 दिन बाद ही सैंपल जांच के लिए भेज दिया। वहीं रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ ने बताया अब मरीजों का सैंपल गाइडलाइन के अनुसार 1 मई को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 संदिग्धों को किया क्वारंटीन
सोमवार को जिले में हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान से आए 10 व्यक्तियों को जेएलएन डिग्री कॉलेज में क्वॉरेंटाइन कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. डीडी घिरोरिया ने बताया सभी के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। जिले के 212 मजदूर हरियाणा में लॉकडाउन के कारण फंस गए थे।
रविवार की सुबह से मजदूरों का आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान 9 बसों से जिले में 212 मजदूर आए। सभी की स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग की गई । इसके बाद उन्हें जेड एच पब्लिक स्कूल में 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कराया गया। सीएमओ अजय अग्रवाल ने बताया प्रतिदिन मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्वस्थ होने पर ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी।

शासन की जारी सूची में जिले के 4 चिकित्सक
लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें इसके लिए शासन द्वारा चिकित्सकों की सूची जारी की गई है। इसमें जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद विहार, डॉक्टर बी सागर वह महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सौरभ राजपूत का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed