{"_id":"5ea708a88ebc3e9090614506","slug":"corona-etah-news-agr439561118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा अतिआवश्यक : डॉ. प्रीतिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा अतिआवश्यक : डॉ. प्रीतिंदर
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीआईजी साथ में डीएम,एसएसपी व अन्य । संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जनपद में लॉकडाउन के बारे में जानकारी की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत जनपदवासियों की सुरक्षा अतिआवश्यक है।
लॉकडाउन के प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाए। लोग कोरोना से बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करें। डीआईजी ने डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ हरियाणा प्रांत से आए प्रवासी मजदूरों के लिए आश्रय स्थल डॉ. जेडएच पीजी कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों को आश्रय स्थल पर शासन की मंशानुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन अवधि में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। साथ ही सभी मजदूरों को समय से खाना आदि उपलब्ध कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अवधि से पूर्व कोई भी प्रवासी मजदूर घर न जा पाए।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी राहुल कुमार, एसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, बीएसए संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को अपरान्ह में एटा-कासगंज बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने बॉर्डर पर मौजूद पुलिस बल को कड़ी हिदायत दी कि लॉकडाउन के प्रतिबंधों का क्षेत्र में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
बिना वाहन पास के कोई भी वाहन जनपद की सीमा में न तो प्रवेश करने दिया जाए और न ही जनपद से कोई वाहन कासगंज की सीमा में जाने दिया जाए। बॉर्डर पर वाहनों की सघन तलाशी होनी चाहिए। अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। मालवाहनों या किसानों द्वारा गल्ला आदि ले जाने वाले वाहनों को न रोका जाए। डीएम, एसएसपी मिरहची क्षेत्र में रूक-रूककर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी।