{"_id":"5e8a10388ebc3e75db26762d","slug":"corona-etah-news-agr436814379","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज के पास से लौटे 120 की हुई खोज, जांच में लगीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज के पास से लौटे 120 की हुई खोज, जांच में लगीं टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के 214 लोग दिल्ली मरकज के 250 मीटर के आसपास समय बीताने के बाद यहां आए हैं। खुफिया विभाग ने सभी संभावित लोगों की ट्रेसिंग के लिए यहां सूची भेजी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 120 लोगों की खोज की जा चुकी है। अन्य की ट्रेसिंग चल रही है। वहीं, खोज किए गए लोगों की स्क्रीनिंग करने में भी टीम जुट गई है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर टीम के साथ पुलिस भी भेजी जा रही है।
खुफिया विभाग से सूची मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की ट्रेसिंग के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। कर्मचारियों द्वारा अभी तक 120 लोगों की खोज की गई है। जहां टीम खोज किए हुए लेागों का परीक्षण करने पहुंच रही है। रविवार को टीम नगला पोता में एक युवक के यहां पहुंची, जहां उसके घर के सभी आठ सदस्यों का टीम ने परीक्षण किया।
डॉ. अजीत यादव ने बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। सभी को 14 दिन तक घर में क्वारंटीन के लिए बोला गया है। वहीं, दूसरी टीम उद्वैतपुर पहुंची, जहां टीम ने घर में मौजूद चार सदस्यों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान दोनों जगह टीमों के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी गई थी।