फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

जेडी स्वास्थ्य ने कोरोना वायरस अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जेडी स्वास्थ्य डॉ. सीएस कनौजिया ने कोरोना वायरस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लैब सहित ड्रग स्टोर में दवाओं को बारे में जानकारी ली। इस दौरान पर्सनल प्रोक्टेटिव एक्यूपमेंट किट के बारे में जानकारी की। किटों की संख्या कम देख मंगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेडी स्वास्थ्य को जिले का कोरोना नोडल अधिकारी बनाया गया है। जहां वह शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मरीजों की हो रही जांच आदि के बारे में जानकारी की। वहीं, विदेश से आए व्यक्तियों के बारे में पूछा। इसके बाद वह कोविड अस्पताल बागवाला जा पहुंचे। उन्होंने वहां वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं स्टाफ ड्यूटी रजिस्टरों की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने दवा स्टोर सहित अन्य संसाधनों को देखा। इसके बाद वह मारहरा रोड स्थित सीएस अस्पताल जा पहुंचे। जहां उन्होंने लैब को देखा। वहां मौजूद स्टाफ से टेस्टिंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, कोराना नोडल डॉ. सतीश चंद्र नागर, मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed