{"_id":"5f00b9f98ebc3e431f7fffab","slug":"corn-purchase-etah-news-agr449059885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव केसा आने के बाद भी वर्कशाप में चलता रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव केसा आने के बाद भी वर्कशाप में चलता रहा काम
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में काम करते कर्मचारी
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रोडवेज वर्कशॉप में कार्यरत एक कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद भी शनिवार को वर्कशॉप में काम चलता रहा। इस दौरान पालिका की तरफ से सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया। जबकि वर्कशॉप में प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक लोगों का आना जाना रहता है। शहर के होली मोहल्ला निवासी एक युवक रोडवेज वर्कशॉप में मैकेनिक है। शुक्रवार को उसे कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान युवक वर्कशॉप में कार्य कर रहा था।
वहीं पॉजिटिव की सूचना पर वह अपने घर गया इसके बाद फिर वर्कशॉप में वापस आ गया। वहीं देर रात उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को वर्कशाप में पालिका की गाड़ी सैनिटाइजेशन के लिए नहीं पहुंची। इसके साथ ही वर्कशॉप में कार्य भी बंद नहीं हुआ। वहां सभी कर्मचारी कार्य करते दिखे।
48 घंटे बंद करने की कही गई बात
सीएमओ द्वारा वर्कशॉप को 48 घंटे बंद करने की बात कही गई है, लेकिन शनिवार को उसमें काम चल रहा था। सीएमओ का कहना है पॉजिटिव के संपर्क में आए सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।