फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Controversy over blood test in pathology

पैथोलॉजी में खून की जांच को लेकर मारामारी

Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Controversy over blood test in pathology
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लेब पर जांच कराने को लगी भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मंगलावर को पैथोलॉजी में खून की जांच के लिए मरीजों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी मारामारी रही। भीड़ ऐसी थी कि गैलरी में पैर रखने की जगह नहीं बची। कई मरीज तो थक हार कर लौट गए। जिले में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन पांच सौ से अधिक बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक द्वारा मरीजों को जांच कराने के लिए बोला जाता है, लेकिन पैथोलॉजी कक्ष में सभी मरीजों की जांच ही नहीं हो पाती है। इससे मरीज मायूस होकर लौट जाते है। मंगलवार को पैथोलॉजी कक्ष के बाहर जांच कराने के लिए भीड़ अधिक हो गई। वहीं रजिस्ट्रेशन कक्ष के बाहर मरीजों में कई बार धक्का मुक्की हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाईं।
विज्ञापन

लैब में चार हजार से अधिक हो रही जांचे
पैथोलॉजी कक्ष में चार हजार से अधिक जांचे हो रहीं है। जहां सर्वाधिक जांच प्लेटलेट्स की कराई जा रही है। मंगलवार को 4510 लैब में जांचें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed