फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contract workers' talks fail, strike continues

संविदा कर्मियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Contract workers' talks fail, strike continues
संविदा कर्मियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी
विज्ञापन

एटा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी और चिकित्सक बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। संविदा कर्मियों की वार्ता चौथे दिन भी विफल रही। शुक्रवार को हड़ताल में एएनएम, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्टों भी शामिल हुए। वहीं हड़ताल के दौरान एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा आत्महत्या करने को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
सीएमओ कार्यालय परिसर में उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को चौथे दिन जमे रहे। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा, लेकिन दोनों के बीच वार्ता विफल रही। वहीं संघ के जिला महामंत्री अतुल भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को संघ के साथ संगठित एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, प्रोग्राम मैनेजर, एकाउंटेंट, टीबी कर्मचारी, लैब टैक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएचओ और डाक्टरों सहित एनएचएम संवर्ग सहित समस्त स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी अपनी आठ मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हो गए। आपातकालीन चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़तान का एलान किया गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान यदि किसी भी प्रकार का विभागीय कार्य अवरुद्ध होता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के दौरान जिला महाराजगंज में तैनात आगरा निवासी एक एएनएम द्वारा विभागीय अधिकारियों की प्रताड़नाओं से परेशान होकर आत्महत्या करने को लेकर शोकसभा भी की गई। वहीं सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि काफी संख्या में संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं। कुछ ही कर्मचारी हैं जो हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को वार्ता भी की गई लेकिन विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed