{"_id":"f401146cee83166b961b534e82b8cd08","slug":"construction-stopped-by-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने रोका निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने रोका निर्माण कार्य
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों के विरोध एवं प्रशासन के निर्देश के बाद भी पालिका परिषद द्वारा बनवाए जा रहे स्वागत द्वारों का निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया। शनिवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सौंदर्यीकरण के चलते नगर के प्रवेश द्वारों पर स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जा रहा था। स्वागत द्वारों में 29 फुट सड़क कम होने के कारण सभासदों ने तहसील दिवस में इसके कार्य के निर्माण को तत्काल रोके जाने की मांग की थी। तहसील दिवस प्रभारी सीडीओ साहब सिंह ने निर्देश दिये थे कि जब तक लोक निर्माण विभाग की अनुमति न मिल जाये निर्माण कार्य प्रारंभ न कराया जाए, लेकिन इसके बाद भी स्वागत द्वारों का निर्माण हो रहा था।
पालिका परिषद द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही सभासदों ने फिर से विरोध करना प्रारंभ कर दिया। अपर जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की गई। अपर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य बंद कराया। साथ ही मजदूरों को चेतावनी दी कि जब तक लोक निर्माण विभाग की अनुमति न मिल जाये जब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होगा। इस मौके पर सभासद मुकेश भाटिया, शहजाद कुरैशी, आशा सिंह, हनीफ उस्मानी, राजकुमार निराला, शैलेंद्र सिंह सुमन, फूल सिंह रावल, महेश शर्मा मौजूद थे।