फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Construction started on Jinhaira-Budhaina road

Etah News: जिन्हैरा-बुढ़ैना सड़क मार्ग पर निर्माण शुरू

Thu, 20 Apr 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Construction started on Jinhaira-Budhaina road
मिरहची। वर्षों से जिन्हैरा-बुढ़ैना सड़क मार्ग टूटा पड़ा था। इससे गुजरने वाले लोग परेशान रहते थे। लोगों के लिए राहत की खबर है। मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जिन्हैरा से बुढ़ैना को जाने वाले सड़क मार्ग की लंबाई करीब दस किमी है। जिस पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्ग से समीपवर्ती ग्राम मोहम्मदपुर, ततारपुर, नगला चोईया, गढ़ौली, बढ़ौली आदि गांव जुड़ते हैं। बीएससी के छात्र शिवम का कहना है सड़क को टूटे दस साल हो गए। कई बार विधायक मारहरा को शिकायत की। उसके बाद अब कार्य शुरू हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी, समय से विद्यालय पहुंचेंगे। भगवान सिंह ने कहा कि टूटी सड़क सही होना राहत की बात है। सभी लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed