फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   constable dies of dengue, other policemen also ill

डेंगू से आरक्षी की मौत, अन्य पुलिसकर्मी भी बीमार

Sun, 31 Oct 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
constable dies of dengue, other policemen also ill
मृत सिपाही मोहित कुमार फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज थाने पर बीमारियों ने हमला कर दिया है। डेंगू से पीड़ित एक आरक्षी की रविवार तड़के मौत हो गई। तीन अन्य पुलिसकर्मी भी बीमार हैं। इससे पहले अलीगंज क्षेत्र का ही गांव बिल्सड़ डेंगू और लगातार मौत को लेकर चर्चा में रहा था।
विज्ञापन

खुर्जा जिला के गांव सीकरी निवासी मोहित कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह यहां अलीगंज थाने में तैनात थे। चार दिन पहले उन्हें बुखार आया। अगले दिन उन्होंने आकस्मिक अवकाश ले लिया।
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि होने पर उनका इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। उनके भाई राहुल ने थाने पर सूचना दी कि रविवार तड़के करीब 3 बजे नोएडा में डेंगू के इलाज के दौरान मोहित की मृत्यु हो गई। इस पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन धारण किया। वहीं दो आरक्षियों को मोहित के पैतृक गांव भेजा गया है। इनके अलावा थाने में तैनात दो महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले आगरा में हुई थी एटा के आरक्षी की मौत
इससे पहले एटा के गांव नगला गलुआ निवासी आरक्षी शैलेष यादव की मृत्यु 28 अक्तूबर को आगरा में इलाज के दौरान हुई थी। उन्हें भी डेंगू था। उनकी तैनाती मथुरा जिले के दाऊजी थाने में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed