{"_id":"695927f97d57aaa648024eae","slug":"constable-arrived-for-duty-at-magh-mela-while-intoxicated-and-has-been-suspended-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: माघ मेले में नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही, लाैटने पर बस स्टैंड पर इस हाल में पड़ा मिला; निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: माघ मेले में नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही, लाैटने पर बस स्टैंड पर इस हाल में पड़ा मिला; निलंबित
Sat, 03 Jan 2026 08:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 03 Jan 2026 08:03 PM IST
सार
प्रयागराज में ड्यूटी करने के लिए एक सिपाही नशे की हालत में पहुंचा। वहां से वापस भेजा दिया। लाैटने पर वह बस स्टैंड पर नशे की हालत में पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में माघ मेले के लिए अलीगंज थाने से सिपाही को ड्यूटी पर भेजा गया। उसने वहां शराब पीकर अनुशासनहीनता की तो वापस भेज दिया गया। मुख्यालय पर शिकायत आते ही सिपाही को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को देर रात सिपाही बस स्टैंड पर शराब के नशे में पड़ा मिला।
अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यहां तैनात सिपाही भूरा सिंह को लगभग 15 दिन पूर्व माघ मेला ड्यूटी के लिए प्रयागराज भेजा गया था। वहां पर शराब पीकर अनुशासनहीनता करने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भूरा सिंह को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद सिपाही प्रयागराज से कार्यस्थल लौट रहे थे। शुक्रवार की देर रात बस स्टैंड के पास नशे की हालत मिले।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से सूचना पर कोतवाली नगर से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सिपाही की पहचान की। होश में आने के बाद वहां से चला गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था।