{"_id":"64ce93aaf57089e194007728","slug":"constable-and-four-miscreants-injured-in-encounter-etah-news-c-163-1-sagr1017-3400-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुठभेड़ में सिपाही और चार बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुठभेड़ में सिपाही और चार बदमाश गोली लगने से घायल
Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मारहरा पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के चार अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक सिपाही सहित चारों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड मारहरा क्षेत्र स्थित रतनपुर पुल के पास बने प्रतीक्षालय पर शुक्रवार की रात में हुई। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। इस मामले में को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे थाना मारहरा पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। वहां प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले।
बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पप्पी यादव निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ पुराना पता जय गंज 35 नंबर सरकारी स्कूल थाना सासनी गेट अलीगढ़, बबलू निवासी धनीपुर बाबा कॉलोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़, शफीक निवासी नवाब मोहल्ला चामुंडा गेट के सामने कासगंज और सुधीर निवासी मुबारिकपुर सिगतरा जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश रवेंद्र निवासी आशानगर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना मारहरा पर तैनात आरक्षी हरिओम गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से 11300 रुपये, 3 बाइक चार तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।