{"_id":"8bd49abca0e2c34d07a011b4083c26ed","slug":"congress-performance-against-palikadhyksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कॉलोनी के वार्ड-1 में अनियमितताओं को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेयरमैन का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी जल्द ही अव्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होगी ।
कांग्रेस के नगर महासचिव माधव तिवारी ने कहा कि कॉलोनी के सेक्टर-1 में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय उजाला न होने से कई बार कॉलोनी में चोरों ने भी वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार पालिका अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन इन सभी शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया। 50 स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई। इस मौके पर जुवेर अहमद, अंकित भारद्वाज, सुरेश कुमार, इरशाद, प्रियांशु गौतम आदि मौजूद रहे।