फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   congress members nude encompase

अर्द्धनग्न होकर कांग्रेेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
ब्यूरो, एटा अमर उजाला Updated Wed, 22 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
congress members nude encompase
केंद्र-प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने 'किसान बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओ और वादा निभाओ आंदोलन चलाया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने जिले के सैकड़ों गांवों में दोनों सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले फुंके। युवा कांग्रेसियों ने मुंडन कराया। कांग्रेसियों द्वारा किए गए आंदोलन को लेकर गांव से लेकर शहर तक पुलिस फोर्स लगाया गया।
विज्ञापन


नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने शहर में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार झूठ, महंगाई और उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राज जीवन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की अब कोई चीज नहीं रह गई है। हर ओर अराजकता का माहौल है। प्रदेश सचिव मोहम्मद आजम ने कहा कि मोदी देश के पैसे से विदेशों में मौज ले रहे हैं। नगर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, अरुण दीक्षित, धर्मवीर गहलोत, प्रेमपाल सम्राट, राकेश कश्यप, गीता गुप्ता, शिवानी गुप्ता, मधु भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले जुलूस निकाला गया। इस मौके पर गजेंद्र चौहान, मथुरा प्रसाद कश्यप, दुर्गा भारती, सुनीत दीक्षित, अनुज दीक्षित, वेद सिंह कश्यप, गुलजारी लाल कश्यप, राजीव शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चोब सिंह के नेतृत्व में गांव कुठला लायकपुर, गदनपुर, नगला मुही, गनेशपुर, कठौला, कठौली, ओन, अथैया, उज्जैपुर में सरकार के पुतले फुंके। कांग्रेसियों ने गांव-गांव बैठक कर लोगों को मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, दिनेश यादव, राकेश धनगर, उमेश धनगर, नरेंद्र, दुष्यंत, पवन सोलंकी, भगवान स्वरूप प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सैनिक प्रकोष्ठ ने शिवसिंहपुर, रुद्रपुर, बनवारी नगला, लालगढ़ी, लहरा, ककैरा, नगला रसूल आदि दर्जनों गांवों में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, यतेंद्र कुमार, रामनिवास, अमर सिंह, महाराज सिंह आदि मौजूद थे।
याय पंचायत पंवास में मोहम्मद सलमान के नेतृत्व रामजीलाल, पप्पू, इमरान, शानू, असलम आदि ने प्रदर्शन किया। अवागढ़ के जलेसर रोड पर गांव खेड़िया ताज चौराहे पर ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नौशाद अली, अजय पाल, विपति राम, पंकज, नीटू, करीम आदि मौजूद थे।

शहर में निकाली झांकियां
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में मोदी सरकार की पोल खोलने के लिए झांकियां निकाल प्रदर्शन किया। इसमें शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शों पर मोदी के कार्टून और बीजेपी की कमजोर कड़ियों को उजागर करते हुए पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। वहीं कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed