{"_id":"5da603b08ebc3e01376aa6d4","slug":"congres-ekesh-bhagel-etah-news-agr4107995138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोई जमीन तलाशने को युवा चेहरे पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोई जमीन तलाशने को युवा चेहरे पर दांव
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने एकेश लोधी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लगातार चुनावों में शिकस्त झेल रही कांग्रेस ने जिले में खोई जमीन तलाशने के लिए युवा चेहरे पर दांव चला है। एक बार फिर से वापसी की उम्मीद को जगाए रखते हुए कांग्रेस ने युवा नेता एकेश लोधी को जिले में पार्टी की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि एकेश को जिम्मेदारी से कांग्रेस का फायदा हो सकता है।
जिले को राजनीति की नजर से लोधी बाहुल्य माना जाता है। मौजूदा दौर में भाजपा के दो विधायक पिछड़े वर्ग से हैं। साथ ही सांसद भी इसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक दौर में कांग्रेस का जिले में खासा दबदबा रहा है। पहले रेल राज्यमंत्री और सांसद रोहनलाल चतुर्वेदी भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं। इसके बाद जिले में कई सालों तक कांग्रेस के विधायक और सांसद बने। दौर बदलने के साथ जिले में क्षेत्रीय पार्टी सपा, बसपा का दबदबा कायम हुआ। वहीं बीते सालों से भाजपा ने जिले में पकड़ मजबूत की। इन सबके बीच कांग्रेस अपना अस्तित्व खोती नजर आई। मगर एक बार फिर से कांग्रेस वापसी की कोशिश में लगी है।
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को एकेश लोधी को जिलाध्यक्ष घोषित किया, तो राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। एकेश कांग्रेस पार्टी के युवा नेताओं में आते हैं। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। वहीं एकेश को जिलाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने नए जमाने और युवा जोश को ध्यान में रखा है। जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एटा में कमान देकर जिस तरह विश्वास जताया है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाएगा।