फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   computer education will be given online in kasturba gandhi schools

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ऑनलाइन दी जाएगी कंप्यूटर शिक्षा

Fri, 12 Aug 2022 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
computer education will be given online in kasturba gandhi schools
एटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षारत छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा ऑनलाइन दी जाएगी। इसके लिए दिन और समय निर्धारित कर दिए गए हैं। आईआईटी गांधीनगर गुजरात को ऑनलाइन पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 छात्राओं के पंजीकरण हैं।
विज्ञापन

अध्ययनरत छात्राओं को शासन की ओर से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य की गई है। प्रत्येक विद्यालय के लिए छह-छह कंप्यूटर खरीदे जाने हैं। कंप्यूटरों के लिए इंटरनेट की व्यवस्था भी की जाएगी। 23 अगस्त से आईआईटी गांधीनगर गुजरात के सहयोग से क्यूरियोसिटी कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। संस्था की तरफ से एक बॉक्स मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस उपकरण के उपयोग और वैज्ञानिक तरीके से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। मंगलवार और शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। बताया कि विद्यालयों के वार्डन को जिम्मेदारी दी गई है कि वह निर्धारित दिन व समय पर छात्राओं का प्रतिभाग कराएं। इसकी फोटो भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed