फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Composite School Isauli became the overall champion.

Etah News: कंपोजिट विद्यालय इसौली बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 26 Oct 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Composite School Isauli became the overall champion.
न्याय पंचायत मुडसमा की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
एटा। विकासखंड अवागढ़ में न्याय पंचायत मुड़समा की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्री जसवंत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय इसौली ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिया का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार व प्रधानाध्यापक राम बहादुर सिंह ने किया। ओवरऑल चैपिंयन में 75 अंक के साथ कंपोजिट विद्यालय इसौली ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रावि इसौली के नितिन और बालिका वर्ग में प्रावि बाबरपुर की अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पूमावि नीमखेड़ा के राज और बालिका वर्ग में उप्रावि इसौली की सोफिया ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में प्रावि जरानी खुर्द के प्रभात और बालिका वर्ग में प्रावि भीलनगर की डॉली, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में उमावि बाबरपुर के आर्यन और बालिका वर्ग में उमावि इसौली की गुंजन, 200 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में प्रावि इसौली के राहुल और बालिका वर्ग में प्रावि नगला भिकारी की रोशनी प्रथम रहीं। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पूमावि चिरावली के श्रीकांत और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय नीमखेड़ा की अर्चना ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में पीएम श्री हंसपुर के अमित और बालिका वर्ग में प्रावि भीलनगर की डॉली पहले स्थान पर रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान राजेश कुमार, तेजवीर सिंह, कुशलेंद्र प्रताप सिंह, विशांत सिंह, विवेक प्रकाश, ऊषा मिश्रा, ऋतु बंसल, प्रतापभानु सिंह, पवन प्रताप सिंह, संतोष धाकरे, व्यायाम शिक्षक प्रवीन कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed