फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Complaints of applicants started in Panchayat Assistant Recruitment

पंचायत सहायक की भर्ती में आवेदकों की शिकायत करने की लगी कतार

Fri, 10 Sep 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Complaints of applicants started in Panchayat Assistant Recruitment
एटा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। भर्ती की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके लिए जहां एक ओर आवेदनों की भरमार लगी हुई है, तो दूसरी ओर आवेदकों की शिकायतें भी शुरू गई हैं। अभी तक 11 लोगों ने कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर लगातार आवेदन आ रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोग आवेदकों के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा रहे हैं। विकासखंड शीतलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमलापुर की आपत्तिकर्ता महिला का कहना है कि आवेदक अंकुर कुमार कठेरिया और किरन कठेरिया ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

इनका आवेदन जांच कर निरस्त किया जाना चाहिए। वहीं विकासखंड सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला बिके की आपत्तिकर्ता महिला का कहना है कि आवेदक नीरज कुमार ने अपने अभिलेखों में हेराफेरी कर पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन किया है। जांच कर आवेदन निरस्त करने की मांग की है। एडीपीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि आपत्तियों का निस्तारण जांच कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed