फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   complaint to commissioner fake signature of sweepers

सफाई कर्मचारियों के एरियर भुगतान के लिए फर्जी तरीके से की शिकायत

Thu, 01 Apr 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
complaint to commissioner fake signature of sweepers
पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारियों को एरियर व वेतन न मिलने की शिकायत मंडलायुक्त से की गई। जांच में पता चला कि सफाई कर्मचारी संघ के जिस लैटर पैड पर शिकायत की गई थी वह फर्जी था। यहां तक की उस पर पदाधिकारियों सहित सफाईकर्मियों के हस्ताक्षर तक फर्जी हैं। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अलीगढ़ मंडल के महामंत्री ने जिलाधिकारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग में साल 2016 से 493 सफाई कर्मचारियों का छठवें वेतनमान का अवशेष और एरियर न मिलने पर की शिकायत सफाई कर्मचारियों ने संघ के पैड पर कमिश्नर से की थी। जांच में शिकायत फर्जी पाए जाने पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के मंडल महामंत्री पवन कुमार गौतम और प्रदेश संगठन मंत्री सुमित यादव ने सफाई कर्मचारी बृजेश राजपूत और ज्यूनिस कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने भी डीएम से शिकायत
पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी बबलू, सतीश चंद्र, सुनील कुमार, सुशील कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल को बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सफाई कर्मचारियों का एरियर व छठवें वेतनमान का अवशेष को शासन से बजट प्राप्त होने के बाद खाते में नि:शुल्क डाल दिया गया, इसमें कोई लेन-देन नहीं किया गया। वहीं फर्जी सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश राजपूत और ज्यूनिस खान ने एरियर न मिलने की शिकायत सफाई कर्मचारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर कमिश्नर को की जो कि निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को एरियर दिलाने के लिए कमिश्नर से सफाई कर्मचारियों के फर्जी हस्ताक्षर कराकर मैनें कोई शिकायत नहीं की है। इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

- बृजेश राजपूत, सफाई कर्मचारी नेता
पंचायती राज विभाग में 493 सफाई कर्मचारियों का छठवें वेतनमान और एरियर का करीब डेढ़ करोड़ रुपये नहीं मिल पाया था, जिसकी सफाई कर्मचारियों ने याचिका कोर्ट में दायर की गई, जिसके बाद शासन से बजट मंगाया गया और सभी कर्मचारियों का एरियर और वेतनमान 25 मार्च को दिया जा चुका है।
आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed