फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Commotion on the arrest of the accused in the absence SSP housing

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी आवास पर हंगामा

Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the arrest of the accused in the absence SSP housing
एटा। जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार दोपहर वाल्मीकि समाज के लोग एसएसपी आवास पहुंचे। अंदर न घुसने देने पर समाज के लोगों की पुलिस में नोकझोंक हो गई। मौके पर फोर्स लगा दिया। बाद में समाज की तरफ से चार लोग एसएसपी से मिले। एसएसपी ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, इसके बाद वह चले गए।
विज्ञापन

बता दें कि गांधी मार्केट स्थित चर्च की जगह पर अवैध कब्जे को लेकर कबाड़ा व्यवसायी नीलकमल वाल्मीकि के साथ पड़ोसी ठेकेदार और सपा नेता ने मारपीट कर दी थी। जानकारी लगते ही समाज के लोग एकत्रित हो गए। थाने पहुंचकर हंगामा काटने लगे थे। हंगामा होता देख पुलिस ने पीड़ित नीलकमल की तहरीर पर आरोपी सुनील यादव, विजय यादव निवासी द्वारिकापुरी सहित पांच अन्य आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की, इसके बाद वह चले गए। बाद में सुनील यादव के भाई अनिल कुमार ने  नीलकमल, विनीत सहित 11 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध गाली-गलौज, फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वाल्मीकि समाज के लोग बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी आवास पहुंच गए। एसएसपी आवास पर गेट के अंदर न घुसने देने पर लोगों, पुलिस में नोकझोंक हो गई। बाद में एसएसपी एसके वर्मा ने चार लोगों कांग्रेस नेता प्रमोद गुप्ता, विनीत पारासर, नीलकमल, एक अन्य को अंदर बुलाया और उनकी बात को सुना। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई के आदेश दिए। तब कही जाकर वह माने। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed