फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Commissioner of Railway Safety, Security National player death came CASE

राष्ट्रीय खिलाड़ी मौत का मामलाः रेल संरक्षा सुरक्षा आयुक्त आए

Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Commissioner of Railway Safety, Security National player death came CASE
 राष्ट्रीय तलवारबाजी के खिलाड़ी होशियार सिंह की मौत के मामले में रेलवे के संरक्षा सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ के डीआईजी और रेलवे के एसपी ने सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर घटना स्थल का शनिवार को निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

राष्ट्रीय तलवारबाज होशियार सिंह की 21 जुलाई को कासगंज से मथुरा जा रही एक ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस मौत के मामले में जीआरपी के दो सिपाहियों पर ट्रेन पर धक्का देकर फेंकन का आरोप है। सिपाहियों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के जांच के निर्देशों के बाद शनिवार को रेलवे के संरक्षा सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार, आरपीएफ के डीआईजी सुनील सिंह, जीआरपी के एसपी जीएल खन्ना ने सिकंदराराऊ एवं कासगंज पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की। जीआरपी पुलिस के द्वारा की जा रही विवेचना को देखा। सिकंदरराऊ स्टेशन पर डीआईजी, एसपी ने स्टेशन के वेंडर, स्टेशन कर्मियों के बयान लिए। रेलवे गार्ड के द्वारा मौत के मामले में दिए गए मीमो का परीक्षण किया। पूरे दिन हाई प्रोफाइल इस मामले की जांच पड़ताल में अधिकारी उलझे रहे। एसपी रेलवे ने घटना को लेकर जांच पड़ताल के बाद खिलाड़ी की मौत को महज दुर्घटना बताया है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रारंभिक दृष्टिकोण हैं, घटना के मामले में गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



जांच इंतजार करें: सुरक्षा आयुक्त
सुनील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि जांच की प्रतीक्षा की जाए।इस जांच में कोई अन्य एजेंसी हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। ट्रेनों में आरपीएफ के जवानों की कमी को पूरा किया जाएगा और यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आपराधिक घटनाओं से प्रभावित ट्रेनों को चिह्नत किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed