फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Color will fly, gulal, today machega dhamal

उड़ेगा रंग, गुलाल, आज मचेगा धमाल

Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Color will fly, gulal, today machega dhamal
एटा में जलती होली - फोटो : amar ujala
चेहरों पर रंग, मन में तरंग और लबों पर उमंग। जीत के जश्न के साथ चारों ओर मस्ती और हुड़दंग। प्रेम के पर्व होली का उल्लास सोमवार को जिले में नजर आएगा। इस दौरान लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ खुशियों के रंग बिखेंरेंगे। रविवार को घरों में होली पर्व को लेकर तैयारियां चलती रहीं। वहीं युवाओं ने मस्ती करने के लिए डीजे बुक करा दिए और बाजारों में भी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

खुशियों के पर्व होली का हुड़दंग सोमवार को नजर आएगा। एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी है, तो दूसरी ओर होली की खुुशियां मनेंगी। घरों में रविवार को घरों में होली त्योहार की तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान रविवार शाम को लोगों ने होलिका पूजन किया। गली मोहल्लों में जगह-जगह होलिका पूजन के लिए लोगों की कतारें लगती नजर आईं। लोग घरों से पूजन का सामान लेकर होलिका स्थल तक पहुंचे। जहां लोगों ने होलिका को पकवान और अन्य पूजा सामग्री समर्पित की। इस दौरान लोगों ने परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शाम को होलिका दहन के दौरान लोगों ने जौ की बालियां समर्पित की। साथ ही नई फसल के साथ धन-धान्य की कामना की। सोमवार सुबह से जिले में रंग बिखरने शुरू हो जाएंगे। लोग घर-घर जाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियों की कामना करेंगे। इसके साथ ही युवाओं की टोलियां हुड़दंग मचाती हुई शहर में होली की खुशियां मनाएंगीं।
विज्ञापन


होली पर्व को लेकर बाजार में रविवार को भीड़ उमड़ी। पर्व को लेकर पूरे दिन बाजार में लोग खरीदारी करते रहे। इस दौरान रंग, गुलाल के साथ पूजा के सामानों की जमकर बिक्री हुई। त्योहार की रौनक बाजार में देर रात तक दिखी। खरीदारों की भीड़ देख व्यापारी गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर गुलाल और रंग समेत तमाम सामानों को खरीदने के लिए रविवार को लोगों का सैलाब उमड़ा। लोग परिवार समेत बाजार पहुंचे और रंग के साथ गुलाल, गुब्बारे और पिचकारियां, मिठाइयां खरीदीं। इस बार बाजार में ब्रांडेड गिफ्ट पैक खूब बिके, लोग मावे की मिठाई से परहेज करते दिखाई दिए। होली पूजन और आखत डालने के लिए जौ की बालियां और गोबर के कंडे खूब बिके। बाजार में पूजा के सामान कपूर, दीपक, बाती समेत अन्य रसोई संबंधी सामान की जमकर खरीद हुई। होमगार्ड्स ने व्यवस्था को संभालने में खासी मशक्कत की। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते गारमेंट शॉप पर ग्राहकों को जमावड़ा लगा रहा। त्योहार के मौके पर बाजार में भी जगह-जगह जमकर रंग बरसा। विक्रेता चंदन ने कहा सौंफ और मिश्री के पैकेट विभिन्न साइज में खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed