फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cold, weathe, foge, etah

घने कोहरे ने लगाए वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Sat, 04 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
cold, weathe, foge, etah
जीटी रोड पर कोहरे से गुजरते बाहन- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। तीन दिन बाद कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। दिन-भर बादल छाए रहने की वजह से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। शनिवार को हल्की धूप भी लोगों के लिए बेअसर रही।
विज्ञापन

सुबह के दौरान शहर में घना कोहरा छाया रहा। करीब 12 बजे के बाद कोहरे का हटने के बाद हल्की धूप भी निकली। लेकिन धूप का असर बेअसर रहा। दोपहर में आसमान में छाए बादलों की वजह से धूप का लुका छिपी का खेल दिन-भर चलता रहा। शाम को बादल छाए रहने की वजह से ठंड बढ़ गई। सूरज ढलते ही यातायात भी सामान्य हो गया। तापमान शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस आ गया।
विज्ञापन

कोहरा ने फिर दिखाया दम
जैथरा। कस्बे में शनिवार को एक बार कोहरे की चादर पसरी नजर आई। जिसके चलते लोग बेदम नजर आये। पिछले दिनों दो दिन से निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। लोग अपने घरों की छत पर व आसपास धूप सेकते नजर आ रहे थे। शनिवार को अलख सुबह धूप गायब होने के साथ घना कोहरा होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। घने कोहरे के चलते लोग परेशान दिखे। वहीं सड़क पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed