फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CM Abhyudaya Composite School will be built at a cost of Rs 98 lakh

Etah News: 98 लाख रुपये की लागत से बनेगा सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल

Mon, 08 Apr 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM Abhyudaya Composite School will be built at a cost of Rs 98 lakh
एटा। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव वरना में संचालित कंपोजिट विद्यालय को सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए 98 लाख 154 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यहां भवन बहुमंजिला बनाया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में अन्य संसाधन भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन




जिले में बेसिक शिक्षा को ओर बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वरना में संचालित कंपोजिट विद्यालय मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के तहत चयनित हुआ है। जीर्णोंद्धार के लिए शासन से धनराशि जारी कर दी गई है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था होगी। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधन के साथ खेल-कूद समेत अन्य सुविधाओं से लैस करते हुए पंजीकृत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


जहां बच्चों का बौद्धिक विकास होगा वहीं स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी। बताया गया जिले में अभी योजना के तहत एक विद्यालय चयनित किया गया है। यह कक्षा 1 से 8 तक संचालित किया जाएगा। जिला समन्वयक निर्माण संजय कुमार ने बताया कि वरना का कंपोजिट विद्यालय सीएम अभ्युदय कंपोजिट योजना में शामिल किया गया है। विद्यालय के निर्माण के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। जल्द ही विद्यालय में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed