फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clouds hovered throughout the day amidst intermittent sunshine; farmers are concerned.

Etah News: हल्की धूप के बीच दिनभर छाए रहे बादल, किसान चिंतित

Fri, 27 Mar 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Clouds hovered throughout the day amidst intermittent sunshine; farmers are concerned.
शुक्रवार को सहावर रोड पर दोपहर में छाए बादल। संवाद
एटा। मार्च महीने में लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे बीच-बीच में हल्की धूप निकली लेकिन मौसम के अनिश्चित तेवरों ने खेतों में खड़ी पकी फसलों पर संकट के बादल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार हो चुकी है। किसान खेतों में मशीनों और मजदूरों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं जिससे समय पर कटाई हो सके। लेकिन सुबह से छाए बादलों व तेज हवाओं ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसान विवेक कुमार, अर्जुन तिवारी, अंशुल वर्मा का कहना है कि इस समय बारिश या तेज़ हवा चलने से गेहूं की बालियां झुक सकती हैं जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से किसानों की बेचैनी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल की कटाई प्रभावित होगी। बारिश होने से कटे हुए गेहूं का दाना काला पड़ने का खतरा रहता है वहीं नमी बढ़ने से थ्रेसिंग भी मुश्किल हो जाती है। गांव गुमानपुर निवासी किसान प्रभुदयाल, लालताप्रसाद तिवारी ने कहा कि मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। रात में मौसम ठंडा रहता है शुक्रवार को बादल छाए रहने से व हवा से चिंता हो रही है। ऐसे में हम तय नहीं कर पा रहे कि कटाई शुरू करें या दो-तीन दिन और इंतज़ार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह किसान नितिन तिवारी ने बताया कि अगर हल्की बारिश भी हो गई तो मेहनत पर पानी फिर सकता है। कृषि विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र अवागढ़ प्रभारी एसके सिंह ने कहा कि मौसम में परिवर्तन लगातार बना रहेगा कुछ जगह बूंदाबांदी की संभावना है। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन किसान कटे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल खेतों में खड़ी फसलों के बीच मौसम की हर हलचल पर किसान की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed