फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cloth rope was used for suicide Woman And Two Daughters Commit Suicide In Etah

UP: एक रस्सी के तीन टुकड़े कर बनाए मौत के फंदे, आंखों के सामने बेटियों को लटका देखती रही मां, खुद ने भी दी जान

Sun, 30 Jul 2023 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

एक ही रस्सी के तीन टुकड़े करके मां-बेटियां फंदे पर लटक गईं। रस्सी कब और किसने तैयार की थी, यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन कपड़े की रस्सी का इस्तेमाल करके तीनों ने जान दी है। तीनों सबसे बड़ा सवाल छोड़ गई हैं कि पहले कौन फंदे पर लटका। 

विज्ञापन
Cloth rope was used for suicide Woman And Two Daughters Commit Suicide In Etah
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो बेटियों और इनकी मां ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे फंदा लगाकर जान दे दी। बड़ी बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे। नोएडा से पिता ने फोन पर पत्नी व बेटियों को डांट दिया। इसी बात को लेकर घर में कलह शुरू हुई जो यहां तक पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव की है। महिला के पड़ोसी ने बताया कि सबसे छोटी बेटी मुस्कान 10 वर्ष की है। उसको मां ने मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में ही भेज दिया था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह जब लौटकर आई तो उसने अलग-अलग कमरों में मां अनुराधा (45), बहन संध्या (17) और शिवानी (15) के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़कर आए और तीनों के शव को उतारा गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक संध्या का गांव के ही सुमित से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिजन को मंजूर नहीं था। इसी बात से आहत होकर 26 जुलाई को दोनों ने खुदकुशी करने के लिए फंदा लगा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को भनक नहीं लगने दी और युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह बात जब पूरे गांव में फैली तो नोएडा में नौकरी कर रहे किशोरी के पिता नरेंद्र को भी जानकारी हुई। इसके बाद उसने फोन कर पत्नी और बेटियों को डांट दिया। इसको लेकर तीनों ने जान दे दी।

एक ही रस्सी के तीन टुकड़े कर बनाए मौत के फंदे
एक ही रस्सी के तीन टुकड़े करके मां-बेटियां फंदे पर लटक गईं। रस्सी कब और किसने तैयार की थी, यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन कपड़े की रस्सी का इस्तेमाल करके तीनों ने जान दी है। तीनों सबसे बड़ा सवाल छोड़ गई हैं कि पहले कौन फंदे पर लटका। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले रस्सी के काट कर टुकड़े बेटियों को दिए गए और बाद में मां फंदे पर लटकी।
 

कैसी निर्दयी मां थी, जो दो-दो जिगर के टुकड़ों को अपनी ही आंखों के सामने फंदे पर लटका देखती रही और बाद में खुद भी जान दे दी। छोटी बेटी से जब पुलिस ने भरोसे में लेकर पूछा तो बस इतना ही बताया कि पापा ने फोन पर मम्मी से कहा था कि जब मैं आऊं तो कोई मुंह मत दिखाना। यह बात बेटियों को भी बताई थी। 

इस बात से पूरे परिवार में डर और दहशत थी कि पिता आएंगे तो जरूर कुछ न कुछ हंगामा होगा। इसको लेकर घर में डर का माहौल बना हुआ था। इसीलिए चर्चाएं रही कि पहले बेटियों को रस्सी देकर जान देने को विवश किया और बाद में मां ने भी अपनी जान दे दी। हालांकि यह देखा किसी ने नहीं कि पहले कौन फंदा पर लटका था।

जब तक फोन फुल चार्ज नहीं हो जाए आना मत
छोटी बेटी बोली कि मां ने फोन चार्ज करने के लिए घर से बाहर एक अन्य घर में भेजा था। कहा था कि जब तक फोन फुल चार्ज नहीं हो जाए तब तक मत आना। इससे साफ जाहिर है कि मां ने पहले से ही पूरी योजना बना ली थी। जब तक छोटी बेटी आएगी, तीनों जान दे चुकी होंगी। इस पूरे प्रकरण में शायद मां ने छोटी बेटी को दोषी नहीं माना। यही वजह रही कि उसको घर से बाहर भेजकर तीनों मौत की नींद सो गईं।
 

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने आत्महत्या का प्रयास 26 जुलाई को किया था। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी को इलाज के दौरान बचा लिया गया। डांट और बदनामी के कारण तीनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed