{"_id":"5f78b63c8ebc3e9bd646dfa6","slug":"clean-india-etah-strike-sweeper-etah-news-agr4620865144","type":"story","status":"publish","title_hn":"न खत्ताघरों से कूड़ा उठा न गलियां और नालियां हुईं साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न खत्ताघरों से कूड़ा उठा न गलियां और नालियां हुईं साफ
विज्ञापन
अगरा रोड स्थित वर्क शॅप के बहार पड़ा गंदगी का ढेर- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाथरस की घटना के विरोध में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में शनिवार को गंदगी फैली नजर आई। हड़ताल के पहले ही दिन शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। वहीं खत्ता घरों से भी कूड़ा नहीं उठ पाया। नालियां गंदगी से भर गईं, जिससे लोग परेशान हो गए।
शहर में गंदगी का ढेर लगने से बाजारों की सूरत बिगड़ गई। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के सभी 25 वार्डों में से किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हुई। वहीं कोई सफाई कर्मचारी गली मोहल्लों में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी लेकर नहीं पहुंचे। कूड़े ढेर लगे होने से वहां पर आवारा गोवंश, सुअर आदि कूड़े को फैलाते नजर आए।
इन स्थानों पर लगे रहे कूड़े ढेर
अलीगंज रोड, जिला अस्पताल, ठंडी सड़क, होली मोहल्ला, आगरा रोड, निधौली रोड, रेलवे रोड, सुनहरी नगर, शिकोहाबाद रोड, पीपल अड्डा, पटियाली गेट आदि सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाले दस वाहनों के थम गए पहिए
नगर पालिका में साफ-सफाई व कूड़ा उठाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले करीब दस वाहनों के शनिवार को पहिए थम गए। नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए 2 ट्रैक्टर, 2 डंपर, 3 टैंपो, और 3 जेसीबी जलकल कंपाउंड में खड़ी रहीं। सुबह से एक भी वाहन को सफाई व कूड़ा उठाने के लिए सफाईकर्मचारी नहीं ले गए। नगर पालिका के 420 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एक भी कर्मचारी किसी भी वार्ड सफाई करने नहीं पहुंचा।
सफाईकर्मी पहले भी कई बाद हड़ताल पर रहे। इस दौरान थोड़ी बहुत सफाई होती थी, लेकिन आज बिल्कुल नहीं हुई
- श्याम, अलीगंज रोड
जिला अस्पताल के सामने पड़ा कूड़ा दोपहर तक उठ जाता था, आज तो कोई नहीं आया। दुर्गंध से परेशान हैं।
- आशू, जीटी रोड
सुबह सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने आ जाते थे, लेकिन आज कोई नहीं आया। इससे मोहल्ला में कूड़ा बना रहा।
- उमेश, संजय नगर
गंदगी का ढेर लगने से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं दिनभर पॉलिथीन सड़क पर उड़ती नजर आईं।
- सोनू, निधौली रोड