फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Claw did not even reach the figure of three percent

Etah News: तीन फीसदी के आंकड़े पर भी नहीं पहुंचा था पंजा

Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Claw did not even reach the figure of three percent
एटा। कभी देश-प्रदेश की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रहे राष्ट्रीय दल कांग्रेस की स्थिति एटा नगर निकाय चुनाव में बेहद चिंतनीय बनी हुई है। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में तो हालात यह थे कि पार्टी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। हाथ के पंजे को किसी भी निकाय पर 3 फीसदी वोट जुटाना भी असंभव हो गया।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में नौ निकायों में से सात में पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे। अवागढ़ और सकीट पर पार्टी को लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिले। इन सात प्रत्याशियों में से एटा नगर पालिका पर पूजा गुप्ता ने सभी कांग्रेस प्रत्याशियों में सर्वाधिक 2.99 प्रतिशत मत प्राप्त किए। यहां कुल 13 लोगों ने चुनाव लड़ा था। अलीगंज नगर पालिका पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। योगेंद्र पाल सिंह ने 2.83 प्रतिशत मत पाए। जैथरा में 23 प्रत्याशियों में संतोष कुमार को 2.05 प्रतिशत, निधौली कलां में 9 प्रत्याशियों के बीच शमसाद सलमानी को 1.01, राजा का रामपुर में 13 प्रत्याशियों की जंग में योगेश कुमार को 0.95 प्रतिशत और मारहरा में 8 प्रत्याशियों के बीच संतोष कुमार को 0.74 प्रतिशत मत मिले थे। सबसे बुरी स्थिति नगर पालिका जलेसर में रही। जहां 16 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनके बीच गुलशाद उर्फ संजू कुरैशी को महज 0.29 प्रतिशत वोट हासिल हुए। इतने बुरे चुनाव परिणाम आने पर जिले में पार्टी नेतृत्व की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन




इस बार भी साख बचाने की चुनौती
कांग्रेस का बुरा दौर खत्म नहीं हुआ है। इस निकाय चुनाव में भी पार्टी बहुत अच्छी स्थिति में नजर नहीं आ रही। जिला स्तर पर पार्टी नेतृत्व की लापरवाही रही या अंदरूनी गड़बड़ी, कुछ प्रत्याशी ऐसे बना दिए गए हैं जिनकी सामाजिक छवि तक अच्छी नहीं है। उनसे चुनाव जीतना तो दूर, मुकाबला करने तक की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2017 में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति
निकाय - प्रत्याशी - मत प्रतिशत
एटा - पूजा गुप्ता - 2.99
अलीगंज - योगेंद्र पाल सिंह - 2.82
जैथरा - संतोष कुमार - 2.05
निधौली कलां - शमसाद सलमानी - 1.01
राजा का रामपुर - योगेश कुमार - 0.95
मारहरा - संतोष कुमार - 0.74
जलेसर - गुलशाद उर्फ संजू कुरैशी - 0.29



पुराने चुनावों की स्थिति छोड़ हम नए सिरे से इस चुनाव को लड़ रहे हैं। भारत जोड़ाे यात्रा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। जनता भी पार्टी की नीतियों को पसंद कर रही है। - अनिल सोलंकी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed