फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Class 9 student molested, brother beaten with belts

Etah News: कक्षा 9 की छात्रा से छेड़छाड़, भाई को बेल्टों से पीटा

Sun, 20 Jul 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Jul 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Class 9 student molested, brother beaten with belts
एटा। कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक किशोरी से दो लड़कों ने छेड़छाड़ की। भाई के विरोध करने पर उसे बेल्टों से पीट दिया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि पुत्री 17 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रही थी। रास्ते में विशाल निवासी भूड़ नगरिया और नवीन निवासी सुंदरगढ़ ने अश्लील इशारे किए। कहा कि साथ चल जितने चाहिए पैसे देंगे। पुत्री चुपचाप घर चली आई और ये बातें बताईं।

अगले दिन 18 जुलाई को अपने भाई को साथ लेकर स्कूल जा रही थी। फिर ये दोनों युवक आए और हाथ पकड़कर पुत्री को खींच लिया। कागज पर लिखा हुआ मोबाइल नंबर जबरन थमा दिया। पुत्री रोने लगी और घटना के बारे में पिता को बताने के लिए कहा। इस पर दोनों युवकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पिता को जान से मारने की धमकी दी। भाई ने विरोध किया तो दोनों ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। जलेसर सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed