{"_id":"6994af184cdc6606c207cf9e","slug":"class-12-student-dies-in-bike-collision-etah-news-c-163-1-eta1001-146544-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइकों की भिड़ंत में 12वीं के छात्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइकों की भिड़ंत में 12वीं के छात्र की माैत
Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। कासगंज मार्ग पर गांव सिरसा टिप्पू के पास बाइकांे की भिड़ंत में प्रवेश-पत्र लेकर लौट रहे छात्र की मौत हो गई। बाइक चालक दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव नगला बेंत थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात वह दोस्त राजकुमार (17) के साथ कासगंज से लौट रहा था। बताया कि कासंगज के एक विद्यालय से 12वीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर लौट रहा था। बाइक जैसे ही मिरहची थाना क्षेत्र में एटा-कासगंज मार्ग पर गांव सिरसा टिप्पू के पास पहुंची, दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र का मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
राजकुमार की मौत की जानकारी मिलते ही घर ममं चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना मिरहची प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।