{"_id":"6a5bd583982a8ea6220d30ed","slug":"civil-services-district-level-selection-trials-from-august-6-etah-news-c-163-1-eta1002-153569-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त से
Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
एटा। सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 अगस्त से जीटी रोड स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। ट्रायल में केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। इसमें वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी सहित विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को अपने विभाग से अनुमति पत्र, जन्मतिथि प्रमाण और पहचान पत्र के साथ 6 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा, जबकि चयन ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। यह चयन राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।