{"_id":"5e1213548ebc3e87fe108939","slug":"civic-exibition-etah-news-agr4232661188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी की अव्यवस्थाओं पर भड़के लोग, नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी की अव्यवस्थाओं पर भड़के लोग, नारेबाजी कर जताया विरोध
प्रदर्शनी पंडाल में अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा काटते योग करने आए लोग-
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। जिला प्रदर्शनी में अच्छी व्यवस्थाएं करने के जिला प्रशासन के दावे कोरे साबित हो रहे हैं। वाटर प्रूफ टेंट ओस में टपकने लगा है। वहीं सुबह होने वाला योग कार्यक्रम को बिजली नहीं मिल रही। ऐसे में लोग अंधेरे में ही योग प्राणायाम करने को मजबूर हैं। शहर के सैनिक पड़ाव में चल रही राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में अव्यवस्थाओं के आरोप हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर नुमाइश में प्रतिदिन सुबह योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन आयोजकों एवं योग करने वालों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में पहुंचने वाले लोगों को बिजली की रोशनी तक नसीब नहीं है। इतना ही नहीं लाखों रुपये के वाटर प्रूफ टेंट के टपकने की भी शिकायतें हैं। रविवार के अवकाश के चलते योग करने वालों की संख्या बढ़ गई। सुबह यहां पहुंचे लोग अंधेरे में परेशान दिखाई दिए। तो वहीं टपकती ओस से फर्श गीला मिला। इतना ही नहीं आयोजन को साउंड सिस्टम की सुविधा भी नहीं मिल रही। अव्यवस्थाओं पर आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। हालत यह है कि सुबह के वक्त जिला प्रशासन गहरी नींद में सोता है, वहीं दूसरी तरफ लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर भी योग शिविर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।