फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Christmas gifts given to teachers

शिक्षकों को दिए शुभकामनाओं के उपहार

Fri, 04 Sep 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 04 Sep 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
 Christmas gifts given to teachers
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय गुरुजनों को तोहफे देकर टीचर्स डे की शुभकामनाएं दीं। तो वहीं शिक्षकों ने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कामनाएं कीं। मोदी के मन की बात का प्रसारण कई स्कूलों में किया गया। जिले के छात्रों की जिज्ञासा मोदी से बात करने की थी।
विज्ञापन

डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया। टयूलिप पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल, प्रबंधक पियूष जैन ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। रीता, अपर्णा, उदित, तरंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। डीआईओएस ने पीएम की मन की बात बच्चो को सुनाने की व्यवस्थाएं देखीं। डा. सीएम वशिष्ठ, सीपी सिंह, विशांत कुलश्रेष्ठ, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएलसीएस इंटर कालेज में रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। एसएस भदौरिया, यश सक्सेना, गीता आदि मौजूद थे। गंगा एकेडमी में बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य वक्ता आरएसएस के नगर कार्यवाह संजीव ने पौधरोपण और गौ रक्षा का संकल्प दिलाया। कपिलदेव उपाध्याय धर्मेंद्र शर्मा, भावना, पूजा आदि मौजूद थे। अरुणानगर स्थित ज्वायलैंड पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।
पुलिस लाइन स्थित अगापे स्कूल में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने शिक्षकों को बुके देकर सम्मानित किया। निदेशक भावुक सक्सेना, प्रधानाचार्य निगहत परवीन ने केक काटकर टीचर्स डे को सेलीब्रेट किया।

लाखों के पेन-डायरी और बुके बिके
शिक्षक दिवस पर छात्रों ने तोहफों की खरीदारी की। गिफ्ट गैलरी संचालकों के अनुसार जिले में लाखों के पेन-डायरी, बुके और अन्य तोहफे बिके।
 
स्वरूप प्रतियोगिता संपन्न
रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर अजय वार्ष्णेय ने शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, गार्गी द्विवेदी, अंबिका शर्मा, अंशिका शाक्य, अभिजीत शुक्ला, आर्यन, महक गोस्वामी द्वितीय और प्रशांत सोनी, स्मृति मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ने आभार जताया।

 
धरे रहे शासन प्रशासन के आदेश
शासन प्रशासन के आदेश के बाद भी अधिकांश विद्यालयों में पीएम मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण नहीं दिखाया गया। ग्रामीण अंचल में ही नहीं शहरी क्षेत्र की संस्थाओं ने भी आदेशों को ठेंगा दिखाया। कुछ संस्थाओं ने तो संबोधन के पहले ही अवकाश कर बच्चों को घर पर कार्यक्रम देखने की बात कही।

एमजी कांवेट स्कूल में शिक्षक दिवस के साथ दही हांडी का आयोजन कर जन्माष्टमी पर्व भी मनाया गया। शुभारंभ हयूमन राइटस वाच सोसाइटी के संस्थापक
राहुल गुप्ता ने किया। प्रणवीर सिंह, राहुल प्रताप, प्रिया पांडेय, अंजली मिश्रा आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed