फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chori in closed house

रिटायर्ड शिक्षक के मकान से पांच लाख से अधिक की चोरी

Tue, 21 Jan 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
chori in closed house
मौहल्ला डांक बगलिया स्थित आवास में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रिटायर्ड शिक्षक और शिक्षक विधायक प्रतिनिधि के मकान में सोमवार रात को लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। सुबह जागने पर घरवालों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शिक्षक के बेटे प्रभात कुमार कुशवाह ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित मोहल्ला डाक बंगलिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन के प्रतिनिधि हैं। उनके मकान में सोमवार देर रात चोर किसी तरह से घुस गए। परिजन जिन कमरों में सो रहे थे, चोरों ने उनके दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद जिस कमरे में जेवरात आदि रखे थे वहा अलमारी व बक्शे आदि तोड़ कर चोरों ने जेवरात व नगदी आदि निकाल लिए। एक बक्से का ताला नहीं टूटने पर चोरों ने उसे छत पर ले जाकर तोड़ा। साथ ही उसमें रखे दस्तावेज जला दिया। जानकारी होने पर सुबह पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचे। जांच पड़ताल की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल के पुत्र प्रभात कुमार कुशवाह ने दी गई तहरीर में बताया कि चोर पांच अंगूठी, दो जंजीर, चार जोड़ी पायल, 15 लच्छे खडु़आ, दो जोड़ी झुमकी समते कुल 12 तोला सोना, दो किग्रा चांदी और 34 हजार रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन

शाम को ही चोर के घुसने की जताई संभावनाएं
शिक्षक के परिजनों का कहना है कि मुख्य दरवाजा पर ताला रात नौ बजे डाल दिया था, इसी समय जीना भी बंद कर दिया था। इसके बाद रात डेढ़ बजे तक बेटा पढ़ता रहा। इसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे जाहिर है कि सारे दरवाजे बंद होने के बाद भी चोर अंदर घुस आया मतलब साफ है कि वह शाम को ही मकान में आकर बैठ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बिजली मिस्त्री को उठाया
शिक्षक के मकान में सोमवार को बिजली मिस्त्री आकाश काम कर रहा था। उसके साथ पहली बार एक लड़का आया था जो काम क म कर रहा था। बल्कि इधर-उधर ज्यादा देख रहा था। परिजनों के बताने पर पुलिस ने बिजली मिस्त्री को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रात दो बजे सीसीटीवी में कैद हुए दो लोग
रिटायर्ड शिक्षक के मकान के सामने गली में एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उस कैमरे को चेक करने पर पता चला कि रात दो बजे सीसीटीवी में दो लोग दिख रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है।
अधिकारी का कहना
शहर के मोहल्ला डाक बंगलिया स्थित रिटायर्ड शिक्षक के मकान में घुसकर चोरों ने नगदी और जेवरात चुराए हैं। सीसीटीवी फुटेज मिली, उसकी जांच शुरू कर दी गई है और भी कुछ हाथ लगा है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

देव आनंद, सीओ सिटी

मौहल्ला डांक बगलिया स्थित आवास में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वाइट टी

मौहल्ला डांक बगलिया स्थित आवास में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वाइट टी- फोटो : ETAH

मौहल्ला डांक बगलिया स्थित आवास में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस- संवाद

मौहल्ला डांक बगलिया स्थित आवास में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed