फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children's talent lies in the future: DIOS

बाल प्रतिभाएं देश का भविष्य: डीआईओएस

Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children's talent lies in the future: DIOS
बाल प्रतिभाएं देश का भविष्य: डीआईओएस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पायर अवार्ड योजना प्रदर्शनी में रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज प्रथम, रोज एकेडमी द्वितीय, क्रिश्चियन इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत बुधवार को  जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें  रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज की छात्रा अमृता, कमलकांत एवं उमा भारती का अवशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला। इन छात्र-छात्राओं ने शहर की गंदगी को ऊर्जा में बदलते हुए गंदे पानी के शुद्धीकरण की विधि प्रस्तुत की।

रोज एकेडमी इंटर कालेज की इच्छा उपाध्याय का सोलर सिटी प्रोजेक्ट दूसरे नंबर पर रहा। क्रिश्चियन इंटर कालेज के छात्र मनीष लाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तीसरा स्थान मिला। आर्य विद्यालय के छात्र जुबेर खान के सोलर इनर्जी प्रोजेक्ट को संात्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 36 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि बाल प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना का लक्ष्य वैज्ञानिक प्रतिभाओं को चिह्नित कर इन्हें प्रोत्साहित करना है। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुदेशिया एवं संचालन योजना प्रभारी एके दुबे ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो.एसएस यादव, प्रो.राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं डॉ प्रदुमभन चतुर्वेदी थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, नरसिंह चौहान, एसएस भदौरिया, अनुपम दुबे, यश सक्सेना, बसंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed